नेपाल में वीरगंज मेयर दूसरे की बेटी को अपना बताकर फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के आरोप में गिरफ्तार

युगवार्ता    02-Jun-2026
Total Views |
बीरगंज के मेयर को गिरफ्तार कर लाती पुलिस


काठमांडू, 02 जून (हि.स.)। नेपाल की आर्थिक राजधानी वीरगंज के मेयर राजेशमान सिंह को पुलिस ने मंगलवार सुबह पर्सा जिले के ठोरी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उन्हें एक रिसॉर्ट से दबोचा गया। उन्हें किसी अन्य व्यक्ति की बेटी को अपनी बताकर उसका जन्म प्रमाणपत्र बनवाने और इसी आधार पर उसके नागरिकता दिलाने और उसका पासपोर्ट बनवाकर उसे विदेश भेजने का आरोप है। जिला प्रहरी कार्यालय पर्सा प्रमुख सुदीपराज पाठक ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी पाठक ने बताया कि मेयर सिंह को जिला अदालत पर्सा द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किए जाने के आठ दिन बाद गिरफ्तार करने में सफलता मिली। इस संबंध में मेयर सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मेयर सिंह गिरफ्तारी की अनुमति मिलने के बाद एक दिन अदालत में उपस्थित हुए, लेकिन बाद में फरार हो गए थे।

नेपाल में इस अपराध में दोष सिद्ध होने पर 7 वर्ष तक की कैद और 70 हजार नेपाली रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। अभियोजन पक्ष ने मेयर राजेशमान सिंह के लिए भी इसी सजा की मांग की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Tags