विद्युत मंत्रालय ने मांग बढ़ने के बीच ग्रिड स्थिरता को मजबूत करने के उपायों की समीक्षा की

युगवार्ता    02-Jun-2026
Total Views |
संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते मनोहर लाल एवं अन्य


नई दिल्ली/चंडीगढ़, 02 जून (हि.स)। विद्युत मंत्रालय के लिए संसदीय सलाहकार समिति की एक बैठक मंगलवार को चंडीगढ़ में आयोजित की गई। केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने 'ग्रिड स्थिरता' विषय पर आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता की।

विद्युत मंत्रालय ने जारी एक बयान में कहा कि विद्युत मंत्रालय की सलाहकार समिति की बैठक संपन्न हुई। समिति ने बैठक में एक वर्ष में रिकॉर्ड 50 गीगावाट से अधिक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता जोड़ने के साथ-साथ विश्वसनीय, अनुकूल और मजबूत ग्रिड के लिए उठाए गए कदमों की सराहना की।

मंत्रालय के मुताबिक समिति ने भारत में बिजली की बढ़ती मांग, बड़े पैमाने पर नवीकरणीय ऊर्जा को जोड़ने और इन्वर्टर-आधारित उत्पादन संसाधनों के साथ-साथ भारी मांग की बढ़ती हिस्सेदारी को देखते हुए ग्रिड स्थिरता की उभरती आवश्यकताओं पर विचार-विमर्श किया।

केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में विद्युत राज्य मंत्री श्रीपाद येसो नाइक, सलाहकार समिति के सदस्य सांसद, विद्युत मंत्रालय के सचिव और केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण, ग्रिड कंट्रोलर ऑफ इंडिया लिमिटेड और सेंट्रल ट्रांसमिशन यूटिलिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड सहित प्रमुख विद्युत क्षेत्र संस्थानों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

--------------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Tags