राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को शुभेंदु अधिकारी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

युगवार्ता    20-Jun-2026
Total Views |
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राष्ट्रपति को जन्मदिन की बधाई


कोलकाता, 20 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके जन्मदिन के अवसर पर विशेष शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में उन्हाेंने राष्ट्रपति के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और राष्ट्रसेवा के लिए लंबे एवं सार्थक जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि राष्ट्रपति का ज्ञान, गरिमा और राष्ट्र के प्रति समर्पण देशवासियों के लिए लगातार प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है। राष्ट्रपति के नेतृत्व और सेवा भावना की सराहना करते हुए उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं सर्वोच्च सम्मान प्रकट किया।

दूसरी ओर, इस विशेष अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अपने गृह राज्य ओडिशा के मयूरभंज जिले के दौरे पर हैं। इस यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनके साथ उपस्थित रहे। सुबह दोनों नेताओं ने राष्ट्रपति के पैतृक गांव पहाड़पुर का दौरा किया, जहां उन्होंने संथाली समुदाय के पवित्र स्थलों 'जाहेरा' में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की और पाैधरोपण भी किया।

इसके बाद वे रायरांगपुर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां ओडिशा के विकास के लिए विभिन्न कल्याणकारी परियोजनाओं की सौगात दी गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता

Tags