इतिहास के पन्नों में 23 जून : जब दो विमान हादसों ने बदल दिए इतिहास के कई अध्याय

युगवार्ता    22-Jun-2026
Total Views |

इतिहास के पन्नों में 23 जून की तारीख कई महत्वपूर्ण और भावनात्मक घटनाओं के कारण दर्ज है। यह दिन भारतीय राजनीति और नागरिक उड्डयन इतिहास की दो ऐसी घटनाओं का साक्षी रहा, जिन्होंने देश और दुनिया को गहरा आघात पहुंचाया।

साल 1980 में इसी दिन एक विमान दुर्घटना में युवा नेता और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पुत्र संजय गांधी का निधन हो गया। दिल्ली में हुई इस दुर्घटना ने भारतीय राजनीति को अचानक नया मोड़ दे दिया। संजय गांधी को उस समय कांग्रेस और देश की राजनीति में एक प्रभावशाली युवा नेता के रूप में देखा जाता था।

उनके निधन के बाद देश की राजनीतिक परिस्थितियों में उल्लेखनीय बदलाव आया। इसके बाद राजीव गांधी सक्रिय राजनीति में आए और आने वाले वर्षों में राष्ट्रीय राजनीति का महत्वपूर्ण चेहरा बने। यह घटना भारतीय राजनीति के लिए एक निर्णायक मोड़ साबित हुई।

23 जून की तारीख एक और बड़ी विमान दुर्घटना की दर्दनाक याद भी दिलाती है। वर्ष 1985 में एयर इंडिया का एक अंतरराष्ट्रीय यात्री विमान आयरलैंड के तट के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में विमान में सवार सभी 329 लोगों की जान चली गई थी।

यह विमान अपने निर्धारित गंतव्य लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे के निकट पहुंचने वाला था, लेकिन उससे पहले ही दुर्घटना का शिकार हो गया। इस त्रासदी को नागरिक उड्डयन इतिहास की सबसे दुखद घटनाओं में गिना जाता है।

इतिहास में दर्ज ये घटनाएं आज भी याद दिलाती हैं कि कुछ क्षण केवल अपने समय को ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की दिशा और सोच को भी प्रभावित करते हैं।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1810 - बाम्बे के डंकन डॉक का निर्माण कार्य पूरा।

1868 - क्रिस्टोफर एल शोल्स को टाइपराइटर के लिए पेटेंट मिला।

1953 - जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की कश्मीर में कैद के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।

1960 - जापान और अमेरिका के बीच सुरक्षा समझौता।

1980 - भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बड़े पुत्र संजय गाँधी एक विमान दुर्घटना में मारे गए।

1985 - एयर इंडिया का एक यात्री विमान आयरलैंड तट के करीब हवा में दुर्घटनाग्रस्त। सभी 329 यात्रियों की मौत।

1992 - न्यूयॉर्क के अपराध जगत के सरगना और क्षेत्र के सबसे बड़े माफिया परिवार के प्रमुख गोत्ती को धोखाधड़ी और हत्या के पांच मामलों में उम्रक़ैद की सजा सुनाई गई।

1994 - संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने दक्षिण अफ़्रीका की सदस्यता को मंजूर किया।

1994 - उत्तरी कोरिया द्वारा परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाये जाने की घोषणा।

1995 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 50 वर्ष के इतिहास में 100वां प्रस्ताव (साइप्रस में शांति सैनिकों की अवधि बढ़ाने के संबंध में) पारित किया।

1996 - शेख हसीना वाजिद ने बंगलादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।

2008 - प्रसिद्ध बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी को दादा साहब फाल्के पुरस्कार देने के लिए चयन समिति ने सिफारिश की।

2008 - टायर बनाने वाली देश की प्रमुख कम्पनी जेके टायर इण्डिया लिमिटेड ने मैक्सिको की टायर कम्पनी टोर्नल व उसकी सहायक कम्पनियों सहित 270 करोड़ डालर का अधिग्रहण किया।

2008 - नेपाल की मौजूदा सरकार ने संयुक्त राष्ट्र मिशन की अवधि बढ़ाने की मंजूरी दी।

2013 - निक वाल्लेंडा अमेरिका के ग्रांड कैनयॉन की पहाड़ी को रस्सी पर चलकर पार करनेवाले पहले व्यक्ति बने।

2014- गुजरात का ‘रानी की वाव’ और हिमाचल का 'ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क' विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ।

2016 - ब्रिटेन के लोगों ने यूरोपीय संघ से अलग होने के पक्ष में वोट दिया। प्रस्ताव के पक्ष में 51.9 प्रतिशत वोट पड़े, जबकि 48.1 ने इसका विरोध किया।

2017- मोहम्मद बिन नायफ के बाद मोहम्मद बिन सलमान सउदी अरब के नए उत्तराधिकारी नियुक्त।

जन्म

1901 - राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी - भारत के अमर शहीद प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक।

1912 - एलेन ट्यूरिंग - अंग्रेज गणितज्ञ और कम्प्यूटर वैज्ञानिक थे।

1934 - चण्डी प्रसाद भट्ट - गांधीवादी विचारक और सामाजिक कार्यकर्ता।

1934 - वीरभद्र सिंह - हिमाचल प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री।

1936 - एन. भास्कर राव - भारतीय राजनीतिज्ञ रहे हैं, जिनका सम्बंध 'तेलुगु देशम पार्टी' से है।

1936 - प्रदीप कुमार बनर्जी - भारत के सर्वश्रेष्ठ फ़ुटबॉल खिलाड़ियों में से एक हैं।

1939 - सैयद शाहिद हाकिम - पूर्व भारतीय फुटबॉलर थे।

1972 - संजीव कुमार बालयान - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।

निधन

1761 - बालाजी बाजीराव - महान मराठा पेशवा।

1853 - श्यामा प्रसाद मुखर्जी - महान शिक्षाविद, चिन्तक और साथ ही 'भारतीय जनसंघ' के संस्थापक।

1914 - गंगाप्रसाद वर्मा - राजनेता तथा समाज सुधारक।

1939 - गिजुभाई बधेका - गुजराती भाषा के लेखक और महान् शिक्षाशास्त्री थे

1971 - श्रीप्रकाश - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी और पाकिस्तान में प्रथम उच्चायुक्त

1980 - संजय गाँधी - भारतीय नेता एवं इंदिरा गाँधी के छोटे पुत्र।

1980 - वी.वी. गिरी - भारत के चौथे राष्ट्रपति

2015 - निर्मला जोशी - मदर टेरेसा की संस्था 'मिशनरीज ऑफ़ चैरिटीज' की प्रमुख थीं।

महत्वपूर्ण अवसर

- अन्तरराष्ट्रीय विधवा दिवस

- संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस

-----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Tags