मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल काठमांडू लाए गए, अदालत में पेश

युगवार्ता    23-Jun-2026
Total Views |
गिरफ्तार किए गए नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल


काठमांडू, 23 जून (हि.स.)। सुर्खेत जिले से सोमवार को गिरफ्तार किए गए पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल को आज नेपालगंज होते हुए काठमांडू लाया गया है, जहां उन्हें अदालत में पेश किया गया है।

पुलिस के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सरकार में उपप्रधानमंत्री और उनकी पार्टी के उपाध्यक्ष समेत रहे पौडेल को सोमवार को सुर्खेत में उस वक्त गिरफ्तार किया गया था, जब वो पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल हो रहे थे। जिला पुलिस एसपी ने उन्हें मंच से गिरफ्तार गिरफ्तार किया था। उन्हें मंगलवार दोपहर काठमांडू लाकर सम्पत्ति शुद्धीकरण विभाग में पेश किया गया।

सम्पत्ति शुद्धीकरण अनुसन्धान विभाग के सूचना अधिकारी उत्तम घिमिरे ने बताया कि अब पौडेल को विशेष अदालत में पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए पौडेल की पुलिस रिमांड बढ़ाने की प्रक्रिया के लिए विशेष अदालत में पेश किया गया है। विष्णु पौडेल को मनी लॉन्ड्रिंग (सम्पत्ति शुद्धीकरण) के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी से पहले सोमवार को जांच टीम ने काठमांडू स्थित उनके निवास पर छापेमारी भी की थी।

इस वक्त न्यायिक हिरासत में रहे व्यावसायी दीपक भट्ट और सुलभ अग्रवाल के साथ अस्वाभाविक लेनदेन और शेयर कारोबार में संलग्न होने के बाद उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Tags