केदारनाथ में श्रद्धालुओं की कुल संख्या 13.21 लाख के पार

युगवार्ता    24-Jun-2026
Total Views |
केदारनाथ।


रुद्रप्रयाग, 24 जून (हि.स.)। उत्तराखंड स्थित केदारनाथ धाम में बुधवार को 8,618 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। इसके साथ ही इस वर्ष की यात्रा में अबतक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या 13.21 लाख से अधिक हो गई है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 23 जून की सायं पांच बजे से 24 जून की सायं पांच बजे तक 4,654 पुरुष, 3,909 महिला तथा 55 बच्चों ने मंदिर में दर्शन किए। इस अवधि में किसी भी विदेशी श्रद्धालु के दर्शन के लिए पहुंचने का रिकॉर्ड दर्ज नहीं हुआ।

यात्रा प्रशासन के अनुसार केदारनाथ धाम में अब तक कुल 13,21,067 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की जा रही हैं और श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार जारी है।

उल्लेखनीय है कि चारधाम यात्रा के प्रमुख पड़ाव केदारनाथ धाम में इस वर्ष भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जिससे यात्रा सीजन के दौरान स्थानीय अर्थव्यवस्था और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल रहा है।------------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Tags