भारत ने सिंगापुर को बंगनापल्ली आमों का पहला व्यावसायिक समुद्री खेप किया निर्यात

युगवार्ता    25-Jun-2026
Total Views |
बंगनापल्ली आमों के लोगो का प्रतीकात्मक चित्र


नई दिल्ली, 25 जून (हि.स)। ताजे फलों के निर्यात को बढ़ावा देते हुए भारत के कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने आंध्र प्रदेश से 5 मीट्रिक टन बंगनापल्ली आमों की पहली व्यावसायिक समुद्री खेप सिंगापुर को सफलतापूर्वक भेजी है। यह भारतीय बागवानी उत्पादों के किफायती और टिकाऊ निर्यात को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने गुरुवार को जारी एक बयान में बताया कि बंगनापल्ली आमों के इस निर्यात खेप से किसानों को काफी आर्थिक फ़ायदा भी हुआ। मंत्रालय ने कहा कि जहां घरेलू बाजार में कीमतें 25 रुपये से 26 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच थीं वहीं, निर्यात खेप से लगभग 50 रुपये प्रति किलोग्राम की कमाई हुई। इससे किसानों को मिलने वाली आमदनी लगभग दोगुनी हो गई और उन्हें अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिला।

मंत्रालय ने कहा कि इस खेप में मेसर्स ओसम फूड सॉल्यूशंस एलएलपी द्वारा निर्यात किए गए 5 मीट्रिक टन (एमटी) बंगनापल्ली आम शामिल थे। यह खेप 11 जून को भेजी गई थी, जो 24 जून को सिंगापुर पहुंची। एपीडा का यह कदम समुद्र के रास्ते कम लागत वाले फल निर्यात को बढ़ावा देने और किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।

मंत्रालय ने कहा, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के तहत आने वाली कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने आईसीएआर-सेंट्रल इंस्टीट्यूट फॉर सबट्रॉपिकल हॉर्टिकल्चर (सीआईएसएच), लखनऊ के साथ मिलकर भारत से सिंगापुर तक प्रीमियम बंगनपल्ली आमों के पहले कमर्शियल समुद्री शिपमेंट को सफलतापूर्वक पूरा किया है।

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के तहत एपीडा ने सिंगापुर को बंगानापल्ली आमों की पहली सफल व्यावसायिक समुद्री खेप भेजी गई, यह एक बड़ा मील का पत्थर है, क्योंकि पहले आम मुख्य रूप से हवाई मार्ग से भेजे जाते थे। यह कदम समुद्र के रास्ते कम लागत वाले फल निर्यात को बढ़ावा देने और किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Tags