
प्रयागराज, 26 जून (हि.स)। हयात अहमद, अफजल कुरैशी, पुष्पेंद्र सिंह और सामी इरफान ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर जिला स्नूकर चैम्पियनशिप के अंतिम आठ में जगह बना ली है।
शुक्रवार को वेलकमहोटल बाय आईटीसी होटल प्रयागराज में चल रही प्रतियोगिता में स्थानीय खिलाड़ियों के बीच ज़बरदस्त रणनीतिक मुकाबले, बेहतरीन क्यू-प्ले और शानदार पॉटिंग देखने को मिली। हयात अहमद ने अली जहेब को तीन फ्रेम के रोमांचक मुकाबले में 2-1 से (54-40, 62-55, 50-44) से हराया। इसके बाद अफजल कुरैशी ने असद उल्ला को 62-36 और 71-59 के शानदार स्कोर के साथ 2-0 से आसानी से हरा दिया। लगातार फ्रेम जीतने का सिलसिला जारी रखते हुए पुष्पेंद्र सिंह ने रजत जायसवाल को 2-0 (60-54, 57-48) से एवं सामी इरफान ने अभिजीत बोस को 2-0 (66-53, 51-46) से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र