डाइजेस्टिव बिस्कुट के भ्रामक दावों पर एसएजे फूड प्रोडक्ट्स को नोटिस

युगवार्ता    27-Jun-2026
Total Views |
एफ एस  एस ए आई द्वारा जारी नोटिस


नई दिल्ली, 27 जून (हि.स.)। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने उपभोक्ता शिकायत के आधार पर एसएजे फूड प्रोडक्ट्स को नोटिस जारी किया है। शिकायत कंपनी के ईट फिट डाइजेस्टिव बिस्किट पर किए गए कथित भ्रामक दावों को लेकर दर्ज की गई थी। एफएसएसएआई ने कंपनी को 7 दिनों के भीतर नोटिस का जवाब देते हुए स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।

एफएसएसएआई ने जारी नोटिस में कहा कि बिस्किट कंपनी ने अपने उत्पाद को लेकर दावा किया कि इसमें चीनी नहीं है जबकि इसमें सॉलिड ग्लूकोज सीरप और मेलटॉडेज्ट्रीन मौजूद है। इसके साथ कम्पनी ने इसमें 100 फीसदी आटा होने की दावा किया है जबकि इसमें 72 प्रतिशत ही आटा है।

प्राधिकरण ने कहा है कि मामले की जांच जारी है और कंपनी के जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी

Tags