
देश में सामाजिक-आर्थिक नियोजन और नीति निर्माण में सांख्यिकी के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 29 जून को राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाया जाता है। यह दिन महान भारतीय सांख्यिकीविद प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के अवसर पर आयोजित किया जाता है।
राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस का मुख्य उद्देश्य आम लोगों के बीच आंकड़ों और सांख्यिकी के महत्व को रेखांकित करना है। शासन, योजना निर्माण, आर्थिक विकास, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा और विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में सटीक आंकड़ों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है।
प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस को भारत में आधुनिक सांख्यिकी का जनक माना जाता है। उन्होंने देश में सांख्यिकीय प्रणाली को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया और विकास योजनाओं के लिए वैज्ञानिक आंकड़ों के उपयोग को बढ़ावा दिया। उनके द्वारा विकसित महालनोबिस मॉडल ने देश की आर्थिक योजना प्रक्रिया को नई दिशा प्रदान की।
राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के अवसर पर विभिन्न सरकारी संस्थानों, शैक्षणिक संगठनों और अनुसंधान केंद्रों द्वारा संगोष्ठियों, व्याख्यानों और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और आम नागरिकों को सांख्यिकी के महत्व से अवगत कराया जाता है।
राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस केवल एक महान वैज्ञानिक को श्रद्धांजलि देने का अवसर नहीं है, बल्कि यह समाज और शासन में आंकड़ों की उपयोगिता को समझने और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करने का भी महत्वपूर्ण अवसर है।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1444 - सिकंदर बेग ने ऑटोमन साम्राज्य की सेना को हराया।
1613 - शेक्सिपयर का लंदन स्थित ग्लोब थियेटर आग लगने से क्षतिग्रस्त।
1757 - मीर जाफर ने बंगाल, बिहार और ओडिसा के नवाब की गद्दी संभाली।
1855 - डेली टेलीग्राफ अखबार का लंदन में प्रकाशन।
1864 - कनाडा में रेलवे दुर्घटना में 90 लोग मारे गए।
1888 - शास्त्रीय संगीत की पहली (ज्ञात) रिकॉर्डिंग की गई।
1905 - ब्रिटेन में ऑटोमोबाइल एसोसिएशन की स्थापना हुई।
1913 - यूनान सर्बिया मोंटे नेग्रो, रोमानिया और उस्मानी शासन के साथ बुल्गेरिया का युद्ध शुरू हुआ, जो दूसरे बाल्कन युद्ध के नाम से जाना जाता है।
1932 - सोवियत संघ और चीन ने अनाक्रमण संधि पर हस्ताक्षर किए।
1974 - सशेल्स द्वीपसमूह को स्वतंत्रता मिली।
1974 - मारिया एस्तेला ईसाबेल मार्टिनेज दी पेरोन अर्जेंटीना की पहली महिला राष्ट्रपति बनी।
1997 - विश्वनाथन आनंद ने जर्मनी में फ्रैंकफुर्ट चैस क्लासिक टूर्नामेंट जीता।
2000 - सिएरा लियोन में रिवॉल्यूशनरी युनाइटेड फ़्रंट के विद्रोहियों ने बंधक बनाने गये शेष 21 भारतीय शांति सैनिकों को रिहा किया।
2000 - विश्व की प्रमुख कंपनी आई.बी.एम. द्वारा विश्व का सबसे तेज कम्प्यूटर निर्मित।
2002 - चीन में जबरदस्त भूकम्प आया।
2004 - पूर्वी एशिया सम्मेलन (जकार्ता) में आसियान को प्रमुख ताकत बनाने पर सहमति।
2005 - भारत और अमेरिका में समग्र 10 वर्षीय समझौता।
2007 - सचिन तेंदुलकर ने एक दिवसीय क्रिकेट में 15,000 रन पूरे किए।
2008 - पर्यावरण से जुड़ी गैर सरकारी संस्था जनहित फाउण्डेशन को पर्यावरण क्षेत्र का प्रसिद्ध पुरस्कार आइकॉम पुरस्कार प्रदान किया गया।
2008 - अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने कैलिफोर्निया के जंगलों में आग से प्रभावित क्षेत्रों में आपातकाल लागू करने की घोषणा की।
2008 - दुनिया के पहले प्रेंगनेट पुरुष थॉमस ने बेटी को जन्म दिया।
2014 - साइना नेहवाल ने ऑस्ट्रेलियन सुपर सीरीज जीती।
2011- एक सर्वे में भारतीय महिलाओं ने खुद को सबसे ज़्यादा तनाव में बताया।
2011- मानव तस्करी की निगरानी सूची (वॉच लिस्ट) से भारत को बाहर कर दिया गया है। छह साल के अंतराल के बाद, अमेरिका ने भारत को मानव तस्करी की निगरानी सूची (वॉच लिस्ट) से बाहर कर दिया है।
2013 - कैलिफोर्निया ने समलैंगिक विवाह पर लगी रोक हटाई।
जन्म
1861 - देवकीनन्दन खत्री - हिन्दी के प्रथम तिलिस्मी लेखक।
1864 - सर आशुतोष मुखर्जी - बंगाल के ख्याति प्राप्त बैरिस्टर और शिक्षाविद थे।
1893 - पी. सी. महालनोबिस - प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक एवं सांख्यिकीविद
1901 - अमल कुमार सरकार - भारत के भूतपूर्व आठवें मुख्य न्यायाधीश थे।
1931 - पी के आयंगर - भारतीय वैज्ञानिक।
निधन
1873 - माइकल मधुसूदन दत्त - बंगला भाषा के प्रसिद्ध कवि।
1931 - मेहता लज्जाराम - भारतीय साहित्यकार, पत्रकार
1961 - सरदार बलदेव सिंह - भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ एवं प्रथम रक्षामंत्री थे।
1966 - दामोदर धर्मानंद कोसांबी - भारत के प्रसिद्ध विद्वान, भाषा-वैज्ञानिक और गणितज्ञ।
1988 - गवरी देवी - राजस्थान की प्रसिद्ध मांड गायिका।
2003 - कैथरीन हेप्बर्न - अमेरिकी अभिनेत्री।
2016 - के.जी. सुब्रह्मण्यम - भारतीय मूर्तिकार और भित्ति चित्रकार।
2019 - बाबू नारायणन - मलयालम निर्देशक।
महत्वपूर्ण अवसर
-राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस।
----------------------
हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय