प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को नितिन नवीन ने अपने आवास पर हर्ष मल्होत्रा समेत भाजपा नेताओं के साथ सुना

युगवार्ता    28-Jun-2026
Total Views |
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 135वें एपीसोड को आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने आवास पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, वरिष्ठ राष्ट्रीय पदाधिकारियों और भाजपा राष्ट्रीय एवं दिल्ली प्रदेश कार्यालय के कर्मचारियों के साथ सुनते हुए


नई दिल्ली, 28 जून (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 135वें एपीसोड को आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने आवास पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, वरिष्ठ राष्ट्रीय पदाधिकारियों और भाजपा राष्ट्रीय एवं दिल्ली प्रदेश कार्यालय के कर्मचारियों के साथ सुना।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख एवं सांसद अनिल बलूनी और सह मीडिया प्रमुख संजय मयूख भी सम्मिलित हुए और मन की बात कार्यक्रम सुना।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद तरुण चुघ ने ईस्ट पटेल नगर मंदिर सभा पदाधिकारियों, स्थानीय आरडब्लूए एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल, प्रदेश मंत्री एवं सांसद बांसुरी स्वराज, प्रदेश उपाध्यक्ष विनय रावत, करोलबाग जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र बब्बर, प्रदेश प्रवक्ता यासिर जिलानी आदि भी उपस्थित रहे।

दिल्ली भाजपा के संगठन महामंत्री पवन राणा ने दिल्ली कैंट क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम सुना।

सांसद मनोज तिवारी ने नवीन शाहदरा जिला कार्यकर्ताओं, विधायक जितेन्द्र महाजन एवं जिलाध्यक्ष मास्टर विनोद के साथ प्रधान मंत्री का मन की बात कार्यक्रम सुना।

सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने एनसीआरटी परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में मन की बात कार्यक्रम को सुना।

दिल्ली भाजपा के महामंत्री एवं सांसद योगेंद्र चांदोलिया ने विधायक राजकुमार चौहान के साथ रोहिणी सेक्टर 3 में स्थानीय आरडब्लूए पदधिकारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम सुना।

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि आज जहां प्रधानमंत्री मोदी ने देश के विकास, पारिवारिक सुरक्षा, अपनी निजी खुशियों को समाज से बांटने, पूर्व एवं उत्तर पूर्व की परम्पराओं आदि पर ज्ञानवर्धक चर्चा कर देशवासियों का मन मोह लिया तो वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने आवास पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को मन की बात सुनने के लिए आमंत्रित करके भाजपा एक परिवार की मिसाल बना दी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दी गई नागालैंड में 5 से 11 वर्ष की बच्चियों के लिए आयोजित होने वाली बेबी फुटबाल लीग की अद्भुत जानकारी ने पूरे देश को अचंभित किया है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने ,बताया कि आज 8367 बूथों पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम को सुना।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Tags