अफगानिस्तान पर पाकिस्तान के हवाई हमलों की भारत ने कड़ी निंदा की

युगवार्ता    29-Jun-2026
Total Views |

नई दिल्ली, 29 जून (हि.स.)। भारत ने अफगानिस्तान के क्षेत्र में पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमलों की कड़ी निंदा करते हुए इसे अफगानिस्तान की संप्रभुता पर सीधा हमला और क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता के लिए गंभीर खतरा बताया है।

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि पाकिस्तान के हवाई हमलों में कई निर्दोष नागरिकों की मौत हुई है, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। भारत ने इस घटना को पाकिस्तान की ओर से किया गया एक स्पष्ट आक्रामक कदम करार दिया है।

बयान में कहा गया कि यह कार्रवाई पाकिस्तान के लगातार गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार को दर्शाती है। साथ ही, यह उसके आंतरिक संकटों और विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए सीमा पार हिंसा का सहारा लेने की एक निरर्थक कोशिश है।

-----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Tags