ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने इंदौर पहुंचे विदेशी मेहमानों ने 56 दुकान में मालवा के स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया

युगवार्ता    08-Jun-2026
Total Views |
इंदौर में विदेशी मेहमान 56 दुकान में मालवा के स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाते हुए

इंदौर, 08 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के इंदौर में 09 जून से 13 जून तक आयोजित होने वाले ब्रिक्स देशों के महत्वपूर्ण कृषि सम्मेलन में शामिल होने के लिए विदेशी मेहमान सोमवार को इंदौर पहुंच गए हैं। राज्य शासन द्वारा मेहमानों का स्वागत पुष्पवर्षा से किया गया। विदेशी मेहमानों ने शाम को इंदौर के प्रसिद्ध 56 दुकान में मालवा के स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया।

सोमवार शाम को ब्राजील, इथोपिया, इण्डोनेशिया, दक्षिण अफ्रिका आदि देशों से आए मेहमानों ने 56 दुकान में मालवी व्यंजन शिंकजी, दही बड़ा, शाही पोहा, कचौड़ी, पेटिस, साबूदाने की खिचड़ी आदि व्यंजनों का लुत्फ लिया। व्यंजनों में हाईजीन का विशेष ध्यान रखा गया। उनके स्वागत के लिए शास्त्रीय संगीत की महफिल भी सजाई गई। इतिहासकार जफर अंसारी सहित श्रवण जोशी ने विदेशी मेहमानों को मालवी व्यंजनों के फूड के बारे में जानकारी दी। साथ ही देवी अहिल्या की नगरी इंदौर के इतिहास से भी रूबरू कराते हुए बताया कि इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर है।

56 दुकान संघ के पदाधिकारियों ने आतिथ्य परम्परा के अनुसार सभी मेहमानों का आत्मीय स्वागत कर उन्हें मालवी व्यंजन परोसे। मेहमानों के स्वागत के लिये 56 दुकान के परिसर को विशेष तौर पर सजाया गया। विदेशी मेहमानों ने मालवी व्यंजनों के लुत्फ उठाने के साथ 56 दुकानों के इतिहास के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। मेहमानों को भाषा की सुगमता हेतु प्रशासन द्वारा बहुभाषी अनुवादकों की व्यवस्था भी की गई है। इस मौके पर नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, स्मार्ट सिटी के सीईओ अर्थ जैन सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।

----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Tags