दिल्ली पीआरएस सेवाएं एक घंटे के लिए रहेंगी बंद

युगवार्ता    09-Jun-2026
Total Views |

नई दिल्ली, 09 जून (हि.स.)। उत्तर रेलवे ने मंगलवार को बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे के जवाई बांध रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर सुमेरपुर जवाई बांध रेलवे स्टेशन किए जाने के कारण दिल्ली यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) की कुछ सेवाएं 9 और 10 जून की मध्यरात्रि के दौरान लगभग एक घंटे के लिए अस्थायी रूप से बंद रहेंगी।

उत्तर रेलवे की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, स्टेशन कोड में बदलाव की प्रक्रिया के चलते दिल्ली पीआरएस में तकनीकी कार्य किया जाएगा। इस दौरान पीएनआर पूछताछ, करंट रिजर्वेशन, टिकट निरस्तीकरण, चार्टिंग, ईडीआर (एक्सेप्शनल डेटा रिपोर्ट) तथा आरक्षण काउंटरों पर उपलब्ध पीआरएस रिपोर्ट सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय इस अस्थायी व्यवधान को ध्यान में रखें। विज्ञप्ति के अनुसार, निर्धारित कार्य पूरा होने के बाद सभी सेवाएं सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

Tags