गुजरात विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने मंझालपुर सीट से भीखाभाई रबारी को उम्मीदवार बनाया

युगवार्ता    12-Jul-2026
Total Views |
कांग्रेस पार्टी


नई दिल्ली, 12 जुलाई (हि.स.)। कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा उपचुनाव के लिए मंझालपुर विधानसभा क्षेत्र (145) से भीखाभाई रबारी को पार्टी उम्मीदवार घोषित किया है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आधिकारिक पत्र जारी कर बताया कि यह निर्णय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अनुमोदन पर लिया गया है। पार्टी ने कहा कि भीखाभाई रबारी लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए हैं और स्थानीय स्तर पर सक्रिय नेता के रूप में काम कर रहे हैं। वडोदरा क्षेत्र में पार्टी की जड़ों को मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका रही है। वह कई वर्षों से स्थानीय स्तर पर किसानों, मजदूरों और आम नागरिकों के मुद्दों को उठाते रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

Tags