कतर के अमीर के पिता के निधन पर प्रधानमंत्री ने शोक प्रकट किया

युगवार्ता    12-Jul-2026
Total Views |
फादर अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी


नई दिल्ली, 12 जुलाई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘फादर अमीर’ के नाम से जाने जाने वाले कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने उन्हें एक दूरदर्शी नेता बताया और कहा कि उन्होंने कतर के विकास और समृद्धि को गति दी। ‘फादर अमीर’ का आज 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर कहा, “हम कतर के राष्ट्रपिता शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं। एक दूरदर्शी नेता जिन्होंने कतर को विकास और समृद्धि के नए मुकाम तक पहुंचाया। हम उन्हें एक सच्चे मित्र के रूप में भी याद करते हैं। उनसे मुलाकात का जिक्र करते हुए प्रदानमंत्री ने कहा कि उन्हें फरवरी 2024 में कतर की अपनी पिछली यात्रा के दौरान मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था।“

प्रधानमंत्री ने कतर के राष्ट्रपिता शेख तमीम बिन हमद अल थानी और पूरे शाही परिवार तथा कतर की जनता के प्रति अपनी संवेदनायें व्यक्त की हैं और प्रार्थना की है कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनूप शर्मा

Tags