
नई दिल्ली, 13 जुलाई (हि.स.)। भारत के शंघाई स्थित महावाणिज्य दूत प्रतीक माथुर ने सोमवार को महावाणिज्य दूतावास जाकर कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर शोक व्यक्त किया।
भारत के महावाणिज्य दूतावास शंघाई ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बताया कि महावाणिज्य दूत प्रतीक माथुर ने कतर के महावाणिज्य दूतावास में पहुंचकर शोक-पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए और दिवंगत नेता के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उन्होंने कतर के शाही परिवार, सरकार और वहां के नागरिकों के प्रति भारत की ओर से गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा इस दुखद घड़ी में उनके साथ एकजुटता प्रकट की।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार