नेपाल में आठ प्रमुख राजमार्ग पूरी तरह बंद

युगवार्ता    13-Jul-2026
Total Views |
भूस्खलन से बंद राजमार्ग


काठमांडू, 13 जुलाई (हि.स.)। लगातार बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण सोमवार को नेपाल के विभिन्न हिस्सों में आठ प्रमुख राजमार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। वहीं, दो सड़कों पर केवल एकतरफा यातायात संचालित हो रहा है। मेची राजमार्ग के अंतर्गत इलाम जिले के इलाम नगरपालिका राजदुवाली क्षेत्र में सड़क अवरुद्ध होने से झापा–ताप्लेजुङ सड़क मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। पुलिस के अनुसार, इस मार्ग के बंद होने के कारण वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जा रहा है।

संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए काठमांडू से जनकपुर को जोड़ने वाली बीपी राजमार्ग को अगली सूचना तक के लिए बंद कर दिया गया है। इसी तरह, मकवानपुर जिले के भीमफेदी गांवपालिका, भर्याङडाँडा में भूस्खलन के कारण कान्ति लोकपथ राजमार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। इसके कारण राजधानी काठमांडू से बाहर जाने वालेनौर काठमांडू के तरफ आने वाले सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं।

इसके अलावा अरनिको राजमार्ग, पोखरा–ताङतिङ सड़क, घोराही–रुकुम शहीद राजमार्ग, सालझण्डी–ढोरपाटन राजमार्ग और मदन भण्डारी राजमार्ग भी बाढ़ और भूस्खलन के कारण पूरी तरह बंद हैं। वहीं, भोजपुर में मध्यपहाड़ी राजमार्ग तथा पाल्पा में सिद्धार्थ राजमार्ग पर बाढ़ और भूस्खलन के कारण फिलहाल केवल एकतरफा यातायात संचालित किया जा रहा है। नेपाल पुलिस ने लोगों से यात्रा पर निकलने से पहले सड़क की स्थिति की जानकारी लेने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Tags