मुरादाबाद पुलिस की महिला सिपाही नेहा यादव ने जीते दो कांस्य पदक

युगवार्ता    14-Jul-2026
Total Views |
नेहा यादव को सम्मानित करते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल और पुलिस अधीक्षक देहात कुंवर आकाश सिंह।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल और पुलिस अधीक्षक देहात कुंवर आकाश सिंह ने किया सम्मानित

मुरादाबाद, 14 जुलाई (हि.स.)। उत्तराखंड के हल्द्वानी में बीते दिनों नेशनल ओवर ताईक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें मुरादाबाद पुलिस की महिला सिपाही नेहा यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो कांस्य पदक जीते।

नेहा यादव के जिले में वापस आने पर मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल और पुलिस अधीक्षक देहात कुंवर आकाश सिंह नेहा यादव को सम्मानित किया व उज्जवल भविष्य के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Tags