रवि लामिछाने की मीडिया संस्थानों के गेट पर वाहन खड़ा करने की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग

युगवार्ता    15-Jul-2026
Total Views |
राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रवि लामिछाने


काठमांडू, 15 जुलाई (हि.स.)। नेपाल में सत्तारूढ़ दल राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रवि लामिछाने ने मीडिया संस्थानों के गेट के सामने वाहन खड़ा करने की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है। यह मांग संसद भवन परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान की गई। उन्होंने कहा कि पार्टी ने इस घटना को गंभीरता से लिया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस गतिविधि में पार्टी के किसी नेता या कार्यकर्ता की संलिप्तता पाई जाती है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लामिछाने ने कहा, पार्टी पहले ही अपना रुख स्पष्ट कर चुकी है। हमने आधिकारिक बयान जारी कर सबसे पहले कहा कि यह गलत है और ऐसा नहीं होना चाहिए। हमने इस मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है तथा अपने इस रुख पर कायम हैं।

लामिछाने ने कहा, हम अपने स्पष्ट रुख पर अडिग हैं। फिलहाल किसी को छोड़ा गया या गिरफ्तार किया गया, कौन-सा मामला दर्ज हुआ या नहीं हुआ, यह अलग विषय है। लेकिन जो घटना सामने आई, वह असामान्य थी और इसी कारण पार्टी ने अपने बयान में जो कहा है, उसी पर वह दृढ़ता से कायम है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Tags