इतिहास के पन्नों में 03 जुलाई : हिंदी सिनेमा के 'जानी' राजकुमार ने दुनिया को कहा अलविदा

युगवार्ता    02-Jul-2026
Total Views |
फिल्म अभिनेता राजकुमार। फोटो -  फाइल


भारतीय सिनेमा के इतिहास में 03 जुलाई का दिन महान अभिनेता राजकुमार की पुण्यतिथि के रूप में याद किया जाता है। वर्ष 1996 में इसी दिन हिंदी फिल्मों के इस दिग्गज कलाकार का निधन हुआ। अपनी दमदार आवाज, प्रभावशाली व्यक्तित्व और अनूठी संवाद अदायगी के कारण राजकुमार ने हिंदी सिनेमा में ऐसी अमिट पहचान बनाई, जिसे आज भी दर्शक याद करते हैं।

08 अक्टूबर 1926 को तत्कालीन बलूचिस्तान (अब पाकिस्तान) में जन्मे राजकुमार का वास्तविक नाम कुलभूषण पंडित था। फिल्मों में आने से पहले वे मुंबई पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे। अभिनय के प्रति जुनून उन्हें फिल्मी दुनिया में ले आया और उन्होंने 1952 में फिल्म 'रंगीली' से अपने करियर की शुरुआत की।

हालांकि उन्हें वास्तविक पहचान 'वक्त' (1965), 'हमराज़', 'हीर रांझा', 'पाकीज़ा', 'कर्मयोगी', 'मरते दम तक', 'सौदागर' और 'तिरंगा' जैसी फिल्मों से मिली। फिल्म तिरंगा में उनका मशहूर संवाद जानी... आज भी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय है और उनकी पहचान बन चुका है।

राजकुमार ने अपने अभिनय में गंभीरता, शालीनता और प्रभावशाली संवाद शैली का ऐसा समावेश किया कि वे हिंदी सिनेमा के सबसे विशिष्ट अभिनेताओं में गिने जाने लगे। 03 जुलाई 1996 को उनका अंतिम संस्कार किया गया, लेकिन उनके निभाए गए किरदार और संवाद आज भी भारतीय सिनेमा के स्वर्णिम अध्याय का हिस्सा हैं।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1720 - स्वीडन और डेनमार्क ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1760 - मराठा सेना ने दिल्ली पर कब्जा किया।

1778 - प्रशा ने ऑस्ट्रिया के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की।

1876 - मांटनीग्रो ने तुर्की के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया।

1884 - स्टॉक एक्सचेंज डाउ जोंस ने अपना पहला स्टॉक इंडेक्स जारी।

1908 - ब्रिटिश सरकार ने बाल गंगाधर तिलक को गिरफ्तार किया।

1947 - सोवियत संघ ने मार्शल योजना में भाग लेने से मना कर दिया।

1992 - रियो डि जेनरो (ब्राजील) में पृथ्वी सम्मेलन की शुरुआत।

1996 - हिंदी फिल्मों के मशहूर अभिनेता राजकुमार का निधन। उन्होंने संवाद अदायगी के अनूठे अंदाज के चलते रूपहले पर्दे पर अपनी एक खास जगह बनाई।

1999 - कुवैत में 50 सदस्यीय संसदीय चुनाव सम्पन्न।

2000 - लायसेनिया करासे फिजी के अंतरिम प्रधानमंत्री नियुक्त।

2004 - रूस की मारिया शारापोवा महिला विम्बलडन चैम्पियन बनीं।

2005 - महेश भूपति और मेरी पियर्स ने विंबलडन टेनिस का मिश्रित युगल खिताब जीता।

2006 - कैरेबियाई द्वीप पर 35 साल बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने पहली बार जीत दर्ज की।

2006 - स्पेन ने भारत को विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की उम्मीद जताई।

2007 - विवादास्पद लेखक सलमान रूश्दी ने अपनी पत्नी पद्म लक्ष्मी से तलाक लेने की घोषणा की।

2008 - न्यूयार्क में दलितों का सम्मेलन शुरू हुआ।

2017- अचल कुमार ज्योति भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त हुए।

2018 - मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक को गिरफ्तार किया गया।

जन्म

1616 - शाह शुजा (मुगल) - मुग़ल बादशाह शाह जहाँ का पुत्र।

1883 - फ्रांज काफ्का - महान लेखक।

1886 - रामचंद्र दत्तात्रेय रानाडे - दर्शन के प्रसिद्ध विद्वान और इलाहाबाद विश्वविद्यालय में दर्शन विभाग के अध्यक्ष थे।

1892 - हबीब उर रहमान लुधियानवी - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे।

1897 - हंसा मेहता - भारत की प्रसिद्ध समाजसेवी, स्वतंत्रता सेनानी और शिक्षाविद।

1941 - अदूर गोपालकृष्णन - मलयालम सिनेमा और भारत के चोटी के फ़िल्म निर्माताओं में से एक।

1951 - रिचर्ड हैडली - न्यूजीलैंड के महान तेज गेंदबाज।

1952 - रोहिंटन मिस्त्री - प्रख्यात भारतीय कैनेडियन उपन्यासकार हैं।

1962 - टॉम हैंक्स - अमेरिकी अभिनेता।

1969 - दिगेन्द्र सिंह - 'महावीर चक्र' से सम्मानित वीर भारतीय सैनिक हैं।

1971 - जूलियन असांजे - विकीलीक्स के संस्थापक।

1979 - आरती सिंह राव - भारतीय निशानेबाज हैं।

निधन

1948 - मोहम्मद उस्मान - भारतीय सेना के उच्च अधिकारी, जो भारत और पाकिस्तान के प्रथम युद्ध (1947-48) में शहीद हुए थे।

1982 - केदार पांडे - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ तथा बिहार के मुख्यमंत्री थे।

1989 - आन्द्रेई ग्रोमिको - सोवियत संघ के पूर्व राष्ट्रपति।

1996 - राज कुमार - हिन्दी फिल्म अभिनेता।

1999 - मनोज कुमार पांडेय, परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक

2015 - योगेश कुमार सभरवाल - भारत के सर्वोच्च न्यायालय के 36वें भूतपूर्व मुख्य न्यायाधीश।

2019 - सुदर्शन अग्रवाल - उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और सिक्किम के भूतपूर्व राज्यपाल थे।

2020 - सरोज खान - प्रसिद्ध भारतीय कोरियोग्राफर थीं।

----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Tags