
काठमांडू, 23 जुलाई (हि.स.)। भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत के निमंत्रण पर गुरुवार को नेपाल के प्रधान न्यायाधीश डॉ. मनोज कुमार शर्मा पांच दिवसीय भारत के दौरे पर रवाना हुए। डॉ. शर्मा के नेतृत्व वाला यह प्रतिनिधिमंडल 27 जुलाई को नेपाल लौटेगा।
नेपाल के सर्वोच्च न्यायालय के अनुसार इस यात्रा के दौरान प्रतिनिधिमंडल भारत के सर्वोच्च न्यायालय का भी दौरा करेगा और वहां की न्यायिक व्यवस्था का अवलोकन करेगा। प्रतिनिधिमंडल में प्रधान न्यायाधीश की पत्नी उमा शर्मा तथा सर्वोच्च न्यायालय के सह-रजिस्ट्रार अमित उप्रेती भी हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास