इतिहास के पन्नों में 25 जुलाई : दुनिया की पहली आईवीएफ (परखनली) शिशु लुई ब्राउन का जन्म

युगवार्ता    24-Jul-2026
Total Views |

25 जुलाई की तारीख चिकित्सा विज्ञान के इतिहास में एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में दर्ज है। इसी दिन वर्ष 1978 में इंग्लैंड के ओल्डहैम शहर में दुनिया की पहली आईवीएफ (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) तकनीक से जन्मी शिशु लुई ब्राउन का जन्म हुआ। इस घटना ने प्रजनन चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई क्रांति की शुरुआत की।

करीब 2.6 किलोग्राम वजन की लुई ब्राउन का जन्म ओल्डहैम जनरल अस्पताल में हुआ। यह सफल जन्म ब्रिटिश वैज्ञानिक डॉ. रॉबर्ट एडवर्ड्स और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पैट्रिक स्टेप्टो के वर्षों के शोध और प्रयासों का परिणाम था। बाद में इस उपलब्धि के लिए डॉ. रॉबर्ट एडवर्ड्स को 2010 का नोबेल पुरस्कार (चिकित्सा) भी प्रदान किया गया।

लुई ब्राउन के जन्म ने उन लाखों दंपतियों के लिए नई उम्मीद जगाई, जो प्राकृतिक रूप से संतान प्राप्त करने में असमर्थ थे। उनके जन्म के बाद केवल ब्रिटेन ही नहीं, बल्कि दुनिया के अनेक देशों में आईवीएफ तकनीक के प्रति लोगों की रुचि तेजी से बढ़ी।

आज आईवीएफ तकनीक भारत सहित दुनिया के अधिकांश देशों में व्यापक रूप से अपनाई जा रही है। आधुनिक चिकित्सा की यह उपलब्धि अब तक लाखों निसंतान दंपतियों को माता-पिता बनने का सुख दे चुकी है और प्रजनन चिकित्सा के क्षेत्र में इसे सबसे महत्वपूर्ण खोजों में से एक माना जाता है।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1689 - फ्रांस ने इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1813 - भारत में पहली बार नौका दौड़ प्रतियोगिता कलकत्ता में आयोजित।

1837 - इलेक्ट्रिक टेलीग्राफ के इस्तेमाल का पहली बार सफलता पूर्वक प्रदर्शन।

1854 - वाल्टर हंट को पहले पेपर शर्ट कॉलर का अमेरिकी पेटेंट हासिल हुआ।

1943 - इटली के तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी ने सत्ता छोड़ी। इसके बाद राजा विक्टर इमैनुएल ने मार्शल पायत्रो बादोग्लिओ को नया प्रधानमंत्री बनाया।

1948 - आस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम ने भारतीय टीम के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल कर रिकॉर्ड बनाया।

1963 - अमेरिका, रूस और ब्रिटेन ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किए।

1978 - ओल्डहम (ब्रिटेन) में प्रथम परखनली शिशु का जन्म।

1994 - जार्डन के शाह हुसैन और इस्रायल के प्रधानमंत्री यित्जाक रॉबिन ने वाशिंगटन में एक ऐतिहासिक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किये।

1994 - चन्द्रमा पर मानव पदार्पण की रजत जयंती।

2000 - एयर फ्रांस का एक कॉनकार्ड विमान उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त होकर एक होटल पर गिरा। हादसे में 109 विमान यात्रियों के अलावा होटल में मौजूद चार लोग भी जान गंवा बैठे।

2001 - कंजरवेटिव मुस्लिम नेता हमजाह हज इंडोनेशिया के नये उप-राष्ट्रपति बने।

2004 - पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान के तीन सहयोगी रिहा।

2007 - प्रतिभा पाटिल ने भारत के 12 वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लिया। वे भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनीं।

2008 - उत्तर-पूर्व इराक में महिला आत्मघाती हमलावर के विस्फोट में एक नागरिक सहित आठ लोग मारे गए।

2017 - गुजरात में बाढ़, 70 से ज्यादा लोग मरे।

जन्म

1894 - परशुराम चतुर्वेदी, विद्वान् शोधकर्मी समीक्षक

1920 - गोविन्द नारायण सिंह - मध्य प्रदेश के भूतपूर्व पाँचवें मुख्यमंत्री थे।

1922 - श्यामाचरण दुबे - भारतीय समाजशास्त्री एवं साहित्यकार थे।

1929 - सोमनाथ चटर्जी - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा 'भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी' के प्रमुख नेताओं में से एक थे।

1966 - हरसिमरत कौर बादल - भारत की प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, वर्तमान में भारत सरकार के अंतर्गत खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री।

निधन

1880 - गणेश वासुदेव जोशी - सार्वजनिक कार्यकर्ता।

1956 - गोदावरीश मिश्र - उड़ीसा के प्रसिद्ध समाज सुधारक, साहित्यकार और सार्वजनिक कार्यकर्ता।

1981 - मनमोहन सूरी - भारतीय यांत्रिक इंजीनियर और केंद्रीय यांत्रिक इंजीनियरिंग अनुसंधान संस्थान, दुर्गापुर के निदेशक थे।

2012 - बीआर इशारा - प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक।

-----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Tags