प्रधानमंत्री मोदी ने पावरलिफ्टर झंडू कुमार को पदक जीतने पर दी बधाई

युगवार्ता    25-Jul-2026
Total Views |
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (फाइल फोटो)


नई दिल्ली, 25 जुलाई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पदक जीतने वाले भारतीय पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार को हार्दिक बधाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने साेशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा, झंडू कुमार का शानदार प्रदर्शन! उन्होंने पुरुषों के हैवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत के लिए मेडल का खाता खोला है। उन्हें बधाई! उनकी यह उपलब्धि उनकी जबरदस्त ताकत, अटूट संकल्प और बरसों की अनुशासित मेहनत का बेहतरीन उदाहरण है। हर चुनौती का सामना करते हुए और इंटरनेशनल मंच पर शानदार प्रदर्शन करके, उन्होंने पूरे देश का मान बढ़ाया है और अनगिनत भारतीयों को प्रेरित किया है।

उल्लेखनीय है कि, भारतीय पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने शुकवार देर रात पुरुषों के हेवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश को खेलों का पहला पदक दिलाया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Tags