धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

युगवार्ता    25-Jul-2026
Total Views |
प्रहलाद जोशी   (फाइल फोटो)


नई दिल्ली, 25 जुलाई (हि.स.)। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन के बाद शनिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की सलाह पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार भी सौंप दिया है। वर्तमान में प्रह्लाद जोशी उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का कार्यभार संभाल रहे हैं। अब इन मंत्रालयों के साथ-साथ वे शिक्षा मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी निभाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सौरव राय

Tags