बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए टीम की घोषणा की

युगवार्ता    26-Jul-2026
Total Views |
बांग्लादेश


नई दिल्ली, 26 जुलाई (हि.स.)। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है।

बीसीबी ने रविवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर बताया कि यह मैच 13 अगस्त को डार्विन (ऑस्ट्रेलिया) में शुरू होगा। दौरे के लिए बांग्लादेश की टीम 31 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होगी।

इस टीम में सौम्य सरकार भी शामिल हैं, जिन्होंने आखिरी बार 2021 में टेस्ट मैच खेला था और उनके पास 16 टेस्ट मैचों का अनुभव है। कप्तान नजमुल हुसैन शांतो और सरकार के अलावा बल्लेबाजी में मुशफिकुर रहीम, मोमिनुअल हक और शादमान इस्लाम जैसे खिलाड़ी भी हैं। तेज गेंदबाजी आक्रमण तस्कीन अहमद, हसन महमूद, खालिद अहमद और इबादत हुसैन पर निर्भर रहेगा। युवा मुसफिक हसन को टेस्ट टीम में पहली बार मौका मिला है। मेहदी हसन मिराज और ताइजुल इस्लाम स्पिन विभाग का नेतृत्व करेंगे।

पहले टेस्ट के लिए टीम: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मेहदी हसन मिराज (उप कप्तान), सौम्या सरकार, शादमान इस्लाम, तंजीद हसन तमीम, मोमिनुल हक, मुशफिकुर रहीम, अमित हसन, जेकर अली अनिक, ताइजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, सैयद खालिद अहमद, एबादोत हुसैन चौधरी, मुसफिक हसन।

सीरीज कार्यक्रम- पहला टेस्ट, 13-17 अगस्त, डार्विन- दूसरा टेस्ट, 22-26 अगस्त, मैके

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वीरेन्द्र सिंह

Tags