रायपुर /बलौदा बाजार, 26 जुलाई (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में आज तड़के पीतल और निर्माण क्षेत्र के बड़े कारोबारी राजकुमार सराफ के आवास समेत अन्य ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) और आयकर विभाग (आईटी ) ने संयुक्त रूप से भारी पुलिस बल के साथ दबिश दी । इस बड़ी कार्रवाई से पूरे इलाके और व्यापारिक जगत में हड़कंप मच गया ।
अधिकारिक सूत्रों के अनुसार घर के अंदर ईडी और आईटी के अधिकारी तफ्तीश कर रहे हैं। बाहर स्थानीय पुलिस के जवान तैनात हैं। घर से बाहर निकले अधिकारी ने कुछ भी कहने से इनकार किया है। टीमें दस्तावेजों, वित्तीय लेनदेन और व्यावसायिक रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा