
नई दिल्ली, 28 जुलाई (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में रजत पदक जीतने पर राजा मुथुपांडी को हार्दिक बधाई दी।
राष्ट्रपति ने एक्स पर लिखा, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों के 65 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतने पर राजा मुथुपांडी को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि देश को आपकी इस उपलब्धि पर गर्व है। भविष्य के प्रयासों के लिए आपको मेरी शुभकामनाएं।
उल्लेखनीय है कि भारतीय भारोत्तोलक मुथुपांडी ने राष्ट्रमंडल खेल में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष 65 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता है। शनिवार को खेले गए मुकाबले में मुथुपांडी ने कुल 286 किलोग्राम वजन उठाकर दूसरे स्थान पर रहते हुए भारत को खेलों का दूसरा रजत पदक दिलाया।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी