मणिपुर में यूएनएलएफ (पी) संगठन का उग्रवादी गिरफ्तार

युगवार्ता    29-Jul-2026
Total Views |
Image shared by Manipur Police.


इंफाल, 29 जुलाई (हि.स.)। सुरक्षा बलों ने 28 जुलाई को चलाए गए उगाही विरोधी अभियान के दौरान प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन यूएनएलएफ (पी) के एक सक्रिय उग्रवादी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार उग्रवादी की पहचान संगठन के सार्जेंट मेजर समाद्रम जगत सिंह उर्फ थम्बालजाओ उर्फ रोमन (49) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से थौबल हाओखा का निवासी है और वर्तमान में काकचिंग जिले के तोकपा चिंग मयाई लैकाई क्षेत्र में रह रहा था।

सुरक्षा बलों ने उसे अरोंग थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह उगाही गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल था। मामले में आगे की जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

Tags