इतिहास के पन्नों में 05 जुलाई : दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी की शुरुआत

युगवार्ता    04-Jul-2026
Total Views |
अमेजन लोगो


इतिहास में 05 जुलाई का दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए जाना जाता है। इन्हीं में से एक प्रमुख घटना दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में शामिल अमेजन की स्थापना है। 5 जुलाई 1994 को जेफ बेजोस ने अमेरिका के वॉशिंगटन राज्य के बेलेव्यू शहर में अपने छोटे से गैराज से इस कंपनी की शुरुआत की। प्रारंभ में कंपनी का नाम कैडब्रा रखा गया था लेकिन कुछ ही महीनों बाद इसका नाम बदल कर अमेजन कर दिया गया।

शुरुआत में अमेजन केवल ऑनलाइन पुस्तकों की बिक्री करने वाली छोटी कंपनी थी। समय के साथ इसने कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक सामान, सॉफ्टवेयर, खिलौने, आभूषण तथा दैनिक उपयोग की अनेक चीजों की ऑनलाइन बिक्री शुरू कर दी। बेहतर ग्राहक सेवा, तेज डिलीवरी और नवाचार के कारण अमेजन ने तेजी से सफलता प्राप्त की। आज यह दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे सफल ई-कॉमर्स कंपनियों में गिनी जाती है।

महत्वपूर्ण घटनाचक्रः1811 : वेनेजुएला ने स्पेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।1922 : नीदरलैंड में पहली बार आम चुनाव हुए।1954 : बीबीसी ने अपने पहले टीवी समाचार बुलेटिन का प्रसारण किया।1959 : इंडोनेशिया में संविधान बहाल किया गया।1962 : अल्जीरिया फ्रांसीसी शासन से आजाद हुआ।1968 : भारत की पहली पनडुब्बी सोवियत रूस से पहुंची।1977 : जनरल जिया उल-हक के नेतृत्व में पाकिस्तानी सेना ने तख्तापलट कर देश के शासन पर कब्जा किया।1994 : जेफ बेजोस ने ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन की स्थापना की।1998 : टैंक भेदी प्रक्षेपास्त्र ‘नाग’ का परीक्षण।1998 : महाबलीपुरम (भारत) में डाल्फिन सिटी का उद्घाटन।2013 : इराक की राजधानी बगदाद की एक मस्जिद पर हुए बम हमले में 15 लोगों की मौत।

जन्म1901- बीएन सरकार- प्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्माता और न्यू थियेटर्स कलकत्ता के संस्थापक थे।1918- के. करुणाकरन- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री थे।1946- रामविलास पासवान- लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक एवं भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक थे।1947- लालजी सिंह- भारत के नामी जीव विज्ञानी थे।1954- जॉन राइट- न्यूजीलैंड के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर।1995- पी.वी. सिंधु- भारत की प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी।

निधन1945- जॉन कर्टिन- ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री।1948- जॉर्जेस बर्नानोस- प्रसिद्ध फ्रांसीसी लेखक थे।1957- अनुग्रह नारायण सिंह- भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, वकील, राजनीतिज्ञ।

महत्वपूर्ण दिवस एवं उत्सवनेशनल वर्कहॉलिक्स डे---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वीरेन्द्र सिंह

Tags