
नई दिल्ली, 05 जुलाई (हि.स.)। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान करते हुए वरिष्ठ बल्लेबाज बाबर आजम को फिर से टेस्ट टीम की कप्तानी सौंप दी है। इस भूमिका में शान मसूद की जगह लेंगे।
पाकिस्तान 25 जुलाई से 6 अगस्त तक वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगा और उसके बाद 19 अगस्त से 13 सितंबर के बीच इंग्लैंड में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगा।
टीम में चार अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें बाएं हाथ के स्पिनर अली उस्मान, बल्लेबाज मुहम्मद अवैस जफर, तेज गेंदबाज उबैद शाह और विकेट-कीपर बल्लेबाज मुहम्मद गाजी घोरी के नाम हैं।
सऊद शकील को इंग्लैंड दौरे की टीम में जगह मिली है, लेकिन उनका चयन फिटनेस पर निर्भर रहेगा।
वेस्टइंडीज के लिए पाकिस्तान टीम: बाबर आजम (कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला फजल, अली उस्मान, अजान अवैस, इमाम उल हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद अवैस जफर, मुहम्मद गाजी घोरी, साजिद खान, सलमान अली आगा, शान मसूद, उबैद शाह।
इंग्लैंड के लिए पाकिस्तान टीम: बाबर आजम (कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला फजल, अली उस्मान, अजान अवैस, इमाम उल हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मोहम्मद रिजवान, मुहम्मद अवैस जफर, मुहम्मद गाजी घोरी, साजिद खान, सलमान अली आगा, सऊद शकील (फिटनेस के आधार पर), शान मसूद, उबैद शाह।
वेस्टइंडीज सीरीज का शेड्यूल:
पहला टेस्ट: 25-29 जुलाई, ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, तरौबा
दूसरा टेस्ट: 2-6 अगस्त, क्वींस पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ स्पेन
इंग्लैंड सीरीज का शेड्यूल:
पहला टेस्ट: 19-23 अगस्त, लीड्स
दूसरा टेस्ट: 27-31 अगस्त, लॉर्ड्स
तीसरा टेस्ट: 9-13 सितंबर, बर्मिंघम
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वीरेन्द्र सिंह