एनएचआरसी ने बेंगलुरु के खदान में सात मजदूरों की मौत मामले का लिया संज्ञान

युगवार्ता    06-Jul-2026
Total Views |
बेंगलुरु खदान हादसा (फाइल फोटो)


नई दिल्ली, 06 जुलाई (हि.स.)। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित एक खदान में एक विशाल ग्रेनाइट चट्टान गिरने से सात प्रवासी मजदूरों की मौत और पांच अन्य के घायल होने की खबरों का स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

खबरों के मुताबिक दो जुलाई को घटना स्थल पर दो स्टोन क्रशर मशीनें चल रही थीं। उसी दौरान एक विशाल ग्रेनाइट चट्टान गिरने से सात प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। घटना के समय कम से कम 16 मजदूर खदान स्थल पर मौजूद थे। इस घटना से खदान मालिक की लापरवाही का संकेत मिलता है। फिलहाल, घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Tags