
नई दिल्ली, 06 जुलाई (हि.स.)। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी नेटवर्क के दो मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इनमें एक आतंकी मॉड्यूल और दूसरा अवैध हथियारों की तस्करी से जुड़ा मॉड्यूल है। इस कार्रवाई में दिल्ली और पंजाब से कुल छह आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार स्पेशल सेल की नॉर्दर्न रेंज (एनडीआर) ने संयुक्त अभियान चलाकर इस नेटवर्क का पर्दाफाश किया। आरोपितों के कब्जे से कई पिस्टल और पेट्रोल बम बरामद किए गए हैं। शुरुआती जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद हथियार और विस्फोटक सामग्री का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था तथा नेटवर्क के तार किन-किन राज्यों और संगठनों से जुड़े हैं।
पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है और गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के आधार पर नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। साथ ही हथियारों की सप्लाई चेन और फंडिंग के स्रोतों की भी जांच की जा रही है।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / कुमार अश्वनी