

नई दिल्ली, 09 जुलाई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और वर्तमान प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज से मुलाकात की।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज और पूर्व प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन से मिलकर बेहद प्रसन्नता हुई। स्कॉट मॉरिसन से मिलकर हमेशा अच्छा लगता है। इस दौरान भारत-ऑस्ट्रेलिया दोस्ती और द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर हमारी बहुत अच्छी बातचीत हुई।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी 6 जुलाई से तीन देशों इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की यात्रा पर हैं। यात्रा पर रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि पूर्वी और दक्षिणी हिंद महासागर स्थित इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और उसके बाद न्यूजीलैंड की मेरी यात्रा से भारत की 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी', 'महासागर विजन' और मुक्त व खुले इंडो-पैसिफिक के प्रति हमारे नजरिए को और मजबूती मिलेगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी