श्री राम मंदिर ट्रस्ट में जगदीश शंकर आफले सचिव और आयोजन के व्यवस्था प्रमुख का दायित्व आचार्य इंद्र देव मिश्र को मिला

युगवार्ता    11-Aug-2026
Total Views |
आचार्य इंद्र देव मिश्र


जगदीश शंकर आफले


दायित्व का पत्र


अयोध्या, 11 अगस्त (हि.स.)। राम नगरी अयाेध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दान और चढ़ावा में अनियमितता के बाद से श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में बदलाव किए जा रहे हैं। ट्रस्ट ने जगदीश शंकर आफले को सचिव और मंदिर में संपन्न होने वाले नित्य पूजन, यज्ञादि वैदिक अनुष्ठानों तथा धार्मिक समिति के निर्देशानुसार विविध उत्सवों एवं कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए आचार्य इंद्र देव मिश्र को व्यवस्था प्रमुख का दायित्व दिया है।

ट्रस्ट में पिछले कुछ दिनों से जगदीश शंकर आफले सचिव की जिम्मेदारी सम्भाल रहे हैं, जो पहले मंदिर के निर्माण में अपनी सेवा दे रहे हैं और आयोजन के व्यवस्था प्रमुख आचार्य इंद्र देव मिश्र को दिया गया है। आचार्य इंद्रदेव राम वेद विद्यालय कारसेवकपुरम् में प्रधानाचार्य हैं और वर्षों से वेद नारायण की सेवा में समर्पित भाव से कार्यरत हैं तथा श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के समस्त वैदिक अनुष्ठानों की निर्विघ्न एवं शास्त्रोक्त सम्पन्नता में आपने अपने विद्वत्तापूर्ण दायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वहन कर रहे है। वे वर्तमान में भी राम मंदिर में अनुष्ठान आचार्य के रूप में कार्यरत हैं। आचार्य इंद्र देव मिश्र को मंदिर में संपन्न होने वाले नित्य पूजन, यज्ञादि वैदिक अनुष्ठानों तथा धार्मिक समिति के निर्देशानुसार विविध उत्सवों व कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु दिसंबर 2026 तक 'व्यवस्था प्रमुख के दायित्व पर नियुक्त किया गया है।

इस संदर्भ में 8 अगस्त को ट्रस्ट ने पत्र जारी किया है। जगदीश शंकर आफले भूमिपूजन के बाद से ही अयोध्या में रहकर राम मंदिर निर्माण परियोजना के प्रोजेक्ट मैनेजर के रूप में बिना वेतन अपनी सेवाएं दे रहे थे । उन्हें नया दायित्व मंदिर के दैनिक प्रशासन और प्रबंधन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ट्रस्ट का पहला सचिव बनाया गया है। ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन ने मंगलवार को इन दाेनाें दायित्वाें की पुष्टि की।

----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय

Tags