
वाशिंगटन, 12अगस्त(हि.स./रिया नोवोस्ती)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ हालात को बिल्कुल ठीक बताया है और दावा किया है कि होर्मुज जलडमरू मध्य (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) पर अमेरिका का पूर्ण नियंत्रण है।
ट्रंप ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा, ईरान के साथ सब ठीक चल रहा है। स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज पर हमारा पूरा कंट्रोल है। हमारा उस पर कंट्रोल है, किसी और का नहीं। सिर्फ हमारा। हमारी नेवी जबरदस्त है। उन्होंने खुद को ईरान पर भरोसा करने वाला आखिरी व्यक्ति भी बताया।
महत्वपूर्ण यह है कि 18 जून की रात तेहरान और वाशिंगटन ने 28 फरवरी से शुरू हुए टकराव को खत्म करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। हालांकि, 8 जुलाई को ट्रंप ने घोषणा की कि युद्धविराम अब लागू नहीं है।
12 जुलाई को हमलों के एक और दौर के बाद ईरान ने घोषणा की कि जब तक इस क्षेत्र में अमेरिकी दखल खत्म नहीं होता, तब तक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद रहेगा। अगले दिन, ट्रंप ने कहा कि अमेरिका स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का संरक्षक बनेगा। उन्होंने ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिकी नाकेबंदी भी फिर से लागू कर दी। रविवार को ट्रंप ने कहा कि उनके प्रशासन ने ईरान के साथ समझौते की कोशिशें कम कर दी हैं और वे इस प्रक्रिया को धीमा कर रहे हैं, इस उम्मीद में कि आर्थिक दबाव का असर होगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमरेश द्विवेदी