
नई दिल्ली, 13 अगस्त (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के फैसले का हवाला देते हुए आम आदमी पार्टी (आआपा) और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अदालत के फैसले के बाद कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
त्रिवेदी ने कहा कि झारखंड और पंजाब के मुद्दों पर चुप रहने वाले अरविंद केजरीवाल अब बताएं कि जब अदालत में उनकी सरकार का झूठ सामने आ गया है, तो क्या वह अपनी सरकार से इस्तीफा दिलवाएंगे ?
उन्होंने विपक्ष पर संसद की कार्यवाही बाधित करने का आरोप भी लगाया। भाजपा सांसद ने कहा कि पंजाब विधानसभा में झूठ, संसद में बवाल और अदालत द्वारा उठाए गए सवाल यह साफ दिखाते हैं कि छात्र हितों की बात करने वालों की तथाकथित नैतिकता पूरी तरह खत्म हो चुकी है।
गुरुवार को मीडिया से बातचीत में भाजपा सांसद सुधांशु आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि वे झारखंड और पंजाब से जुड़े मुद्दों पर चुप रहे, जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इन मामलों पर कथित तौर पर ध्यान नहीं दिया। त्रिवेदी ने संसद में हुए हंगामे और न्यायपालिका द्वारा उठाए गए सवालों का उल्लेख करते हुए विपक्ष पर संवैधानिक मर्यादा और नैतिकता के दोहरे मानदंड अपनाने का आरोप लगाया।
भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी छात्रों और युवाओं के हितों का सबसे बड़ा पैरोकार बताते हैं, उनकी राजनीतिक और संवैधानिक नैतिकता अब सवालों के घेरे में है। मुंह में दही जमा कर बैठे है। छात्र हितों से उनका कोई सरोकार नहीं है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी