‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत नितिन नवीन ने अपने आवास पर तिरंगा लहराया

युगवार्ता    13-Aug-2026
Total Views |
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने लहराया तिरंगा


नई दिल्ली, 13 अगस्त (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज गुरुवार को नई दिल्ली स्थित अपने आवास की छत पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा फहराया और गर्व के साथ सेल्फी ली। नितिन नवीन ने इस अभियान के माध्यम से देशवासियों से तिरंगे के प्रति अपने सम्मान और गौरव की भावना को अभिव्यक्त करने का आह्वान किया।

नितिन नवीन ने ‘एक्स’ पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत आज अपने आवास पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति साझा संकल्प और स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों का स्मरण किया। नवीन ने देशवासियों से आग्रह किया कि सभी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का हिस्सा बनें और अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर इस गौरवपूर्ण अभियान में सहभागी बनें।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देशवासियों से अपील की कि वे तिरंगे के साथ अपनी तस्वीर लेकर सोशल मीडिया पर #HarGharTiranga के साथ साझा करें और जनभागीदारी के इस आंदोलन को देशभर में और व्यापक बनाएं, ताकि हर घर तिरंगे के रंग में रंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी

Tags