डिस्कवरी पर कल रिलीज होगी डॉक्युमेंटरी ‘डीक्लासिफाइड: ऑपरेशन सिंदूर’

युगवार्ता    14-Aug-2026
Total Views |
ट्रेलर का एक दृश्य


नई दिल्ली, 14 अगस्त (हि.स.)। डिस्कवरी चैनल की दो भागों वाली डॉक्युमेंटरी श्रृंखला ‘डीक्लासिफाइड: ऑपरेशन सिंदूर’ 15 अगस्त को रात 9 बजे डिस्कवरी चैनल इंडिया और डिस्कवरी+ पर प्रसारित होगी। डिस्कवरी चैनल के यूट्यूब पर इसका ट्रेलर जारी किया गया है।

ट्रेलर में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और शीर्ष सैन्य अधिकारी पिछले साल 22 अप्रैल को हुए हमले के जवाब में की गई कार्रवाई का ब्यौरा देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस हमले में 26 निर्दोष नागरिक मारे गए थे।

इसमें डोभाल बताते हैं कि लक्ष्य दुश्मन के शिविरों का पूर्ण विनाश था और यह स्पष्ट संदेश देते हैं कि भारत की सहनशीलता कमजोरी नहीं है। यह डॉक्यूमेंट्री श्रृंखला सशस्त्र बलों द्वारा किए गए सटीक हमलों, खुफिया कार्यों और समन्वित प्रयासों का विस्तृत विवरण देती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनूप शर्मा

Tags