स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा दिल्ली एम्स में भर्ती

युगवार्ता    14-Aug-2026
Total Views |
केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा


नई दिल्ली, 14 अगस्त (हि.स.)। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा को गुरुवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद यहां के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उनकी विस्तृत जांच की, जिसमें उनकी कोरोनरी एंजियोग्राफी भी की गई। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

एम्स की ओर से शुक्रवार को जारी बयान के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्री नड्डा को असहजता की शिकायत के बाद अस्पताल में जांच के लिए लाया गया था। चिकित्सकों ने उनकी विस्तृत चिकित्सकीय जांच की, जिसमें कोरोनरी एंजियोग्राफी भी शामिल है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग में उनका इलाज चल रहा है, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी

Tags