ईरानी सेना ने अमेरिकी सैनिकों पर 30 हजार डॉलर का इनाम घोषित किया

युगवार्ता    16-Aug-2026
Total Views |

तेहरान, 16 अगस्त (हि.स.)। ईरान की सेना ने अमेरिकी सैनिकों को मारने या पकड़कर सौंपने वाले लोगों के लिए 30 हजार डॉलर के इनाम की घोषणा की है। ईरानी सेना के प्रमुख अमीर हतामी ने कहा कि यदि यह कार्रवाई किसी महिला के हाथों की जाती है, तो इनाम की राशि दोगुनी कर दी जाएगी।

सरकारी समाचार एजेंसी आईएरएनए के अनुसार हतामी ने बताया कि बड़ी संख्या में लोगों ने इस तरह के अभियान में शामिल होने की इच्छा जताई थी, जिसके बाद यह योजना तैयार की गई। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि अमेरिकी सैनिकों को पकड़ने या मारने की ऐसी कार्रवाई कहां और कब किए जाने की उम्मीद है। हतामी ने कहा कि जो भी व्यक्ति किसी अमेरिकी सैन्यकर्मी को मारकर या पकड़कर ईरानी सेना को सौंपेगा, उसे 30 हजार डॉलर या 5 अरब तोमान के बराबर इनाम दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली 'साहसी ईरानी महिलाओं' को दोगुना इनाम मिलेगा।

मौजूदा पश्चिम एशिया संघर्ष के दौरान ईरान में अमेरिकी जमीनी सैनिकों की कोई ज्ञात तैनाती नहीं हुई है। हालांकि, अप्रैल में एक अमेरिकी पायलट के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उसे बचाने के लिए अमेरिकी बलों ने एक अभियान चलाया था। ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के बीच यह घोषणा दोनों देशों के बीच टकराव को और बढ़ाने वाली मानी जा रही है। हालांकि, ईरानी सेना ने इनाम की घोषणा के संबंध में किसी विशेष अभियान या संभावित लक्ष्य के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी है।

------------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Tags