
नई दिल्ली, 16 अगस्त (हि.स.)। सोमवार यानी 17 अगस्त से शुरू होने वाले कारोबारी सप्ताह के दौरान प्राइमरी मार्केट में अच्छी हलचल रहने वाली है। इस सप्ताह आठ कंपनियां अपने आईपीओ लॉन्च कर रही हैं। इनमें छह कंपनियों के आईपीओ मेनबोर्ड सेगमेंट के हैं, जबकि शेष दो आईपीओ एसएमई सेगमेंट के हैं। इसके अलावा पिछले सप्ताह 13 और 14 अगस्त को सब्सक्रिप्शन के लिए खुले पांच आईपीओ में भी इस सप्ताह 17, 18 और 19 अगस्त तक बोली लगाई जा सकती है। इनमें सभी पांच आईपीओ एसएमई सेगमेंट के हैं। जहां तक नई लिस्टिंग की बात है, तो इस सप्ताह 12 कंपनियां स्टॉक मार्केट में एंट्री करने वाली हैं। इनमें पांच कंपनियां मेनबोर्ड सेगमेंट की जबकि शेष सात कंपनियां एसएमई सेगमेंट की हैं।
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन 17 अगस्त को हॉरिजन इंडस्ट्रियल पार्क्स का 2,600 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में 19 अगस्त तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 57 रुपये प्रति शेयर से लेकर 60 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 250 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 24 अगस्त को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।
इसी दिन ललिता ज्वेलरी मार्ट का 1,700 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में भी 19 अगस्त तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 190 रुपये प्रति शेयर से लेकर 201 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 74 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 24 अगस्त को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।
इसके अगले दिन 18 अगस्त को शंकेश ज्वेलर्स का 367.18 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में 20 अगस्त तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 88 रुपये प्रति शेयर से लेकर 93 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 160 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 25 अगस्त को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।
इसी दिन सनशाइन पिक्चर्स का 282.14 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में 20 अगस्त तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 342 रुपये प्रति शेयर से लेकर 360 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 41 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 25 अगस्त को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।
इसके अगले दिन 19 अगस्त को गजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट का 550 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में 21 अगस्त तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 152 रुपये प्रति शेयर से लेकर 160 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 93 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 26 अगस्त को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।
इसी दिन धनवेल हाइब्रिड सीड्स का 26.73 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में भी 21 अगस्त तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 95 रुपये प्रति शेयर से लेकर 99 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,200 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 26 अगस्त को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।
19 अगस्त को ही मॉपशॉप डिस्ट्रीब्यूशन का 27.26 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में भी 21 अगस्त तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 138 रुपये प्रति शेयर का मूल्य तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,000 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 26 अगस्त को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।
इसके अगले दिन 20 अगस्त को टेंपसेंस इंस्ट्रुमेंट्स का करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में 24 अगस्त तक बोली लगाई जा सकेगी। इस आईपीओ का साइज, प्राइस बैंड और लॉट साइज अभी तय नहीं हुआ है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 27 अगस्त को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।
इन नए आईपीओ के अलावा पिछले सप्ताह 13 अगस्त को सब्सक्रिप्शन लिए खुले क्रेडेंट कनेक्ट के 93.90 करोड़ रुपये के आईपीओ में कल यानी 17 अगस्त तक बोली लगाई जा सकती है। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 179 रुपये प्रति शेयर से लेकर 189 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 600 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 20 अगस्त को एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है। ये आईपीओ अभी तक 12.14 गुना सब्सक्राइब हो चुका है।
इसी तरह पिछले सप्ताह 14 अगस्त को सब्सक्रिप्शन लिए खुले टेक्नोक्राफ्ट प्लाज्मा सिस्टम्स के 60.98 करोड़ रुपये के आईपीओ में 18 अगस्त तक बोली लगाई जा सकती है। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 125 रुपये प्रति शेयर से लेकर 132 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,000 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 21 अगस्त को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है। ये आईपीओ अभी तक 63 प्रतिशत सब्सक्राइब हो चुका है।
पिछले सप्ताह 14 अगस्त को ही सब्सक्रिप्शन लिए खुले ईएनएस इंटरप्राइजेज के 33.14 करोड़ रुपये के आईपीओ में भी 18 अगस्त तक बोली लगाई जा सकती है। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 87 रुपये प्रति शेयर से लेकर 92 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,200 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 21 अगस्त को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है। ये आईपीओ अभी तक 63 प्रतिशत सब्सक्राइब हो चुका है।
14 अगस्त को ही सब्सक्रिप्शन लिए खुले एक और स्काईटेक इन्फीनिट प्लेटफॉर्म के 22.68 करोड़ रुपये के आईपीओ में भी 18 अगस्त तक बोली लगाई जा सकती है। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 73 रुपये प्रति शेयर से लेकर 77 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,600 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 21 अगस्त को एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है। ये आईपीओ अभी तक 46 प्रतिशत सब्सक्राइब हो चुका है।
इसके अलावा पिछले सप्ताह 11 अगस्त को सब्सक्रिप्शन लिए खुले फैसिनेट टेक्सटाइल्स के 64.83 करोड़ रुपये के आईपीओ में 19 अगस्त तक बोली लगाई जा सकती है। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 142 रुपये प्रति शेयर से लेकर 151 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 800 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 24 अगस्त को एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है। ये आईपीओ अभी तक 51 प्रतिशत सब्सक्राइब हो सका है।
जहां तक शेयर बाजार में लिस्टिंग की बात है, तो इस सप्ताह के पहले दिन 17 अगस्त को ही धूत ट्रांसमिशन और मॉल्बियो डायग्नोस्टिक्स के बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होकर शेयर स्टॉक मार्केट में एंट्री करेंगे। इसके अगले दिन मिल्की मिस्ट डेयरी फूड के शेयरों की बीएसई और एनएसई पर लिस्टिंग होगी। इसी दिन बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर शाम फोम के शेयर लिस्ट होंगे। इसके बाद 19 अगस्त को बीएसई और एनएसई पर बिहारी लाल इंजीनियरिंग और शिपरॉकेट के शेयरों की लिस्टिंग होगी।
इसी दिन बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर क्यूएंडटी फूड्स के और एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर प्रमोदिनी मेडिकेयर के शेयर लिस्ट होंगे। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन 20 अगस्त को क्रेडेंट कनेक्ट के शेयर एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होकर कारोबार की शुरुआत करेंगे। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 21 अगस्त को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर टेक्नोक्राफ्ट प्लाज्मा सिस्टम्स और ईएनएस एंटरप्राइजेज के शेयरों की तथा एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर स्काईटेक इन्फीनिट प्लेटफॉर्म के शेयरों की लिस्टिंग होगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / योगिता पाठक