
नई दिल्ली, 16 अगस्त (हि.स.)। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डार्विन में खेले गए पहले टेस्ट में नौ विकेट की ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद बांग्लादेश ने आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2025-27 की अंक तालिका में अपना चौथा स्थान मजबूत कर लिया है।
बांग्लादेश ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया की धरती पर द्विपक्षीय टेस्ट मुकाबला जीता है।
इस जीत में तंजीद हसन के शानदार शतक के अलावा हसन महमूद और मेहदी हसन मिराज के पांच-पांच विकेट ने अहम भूमिका निभाई। इस जीत के साथ नजमुल हुसैन शांतो की अगुवाई वाली बांग्लादेशी टीम ने तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है।
डार्विन टेस्ट जीतने के बाद बांग्लादेश का अंक प्रतिशत (पीसीटी) बढ़कर 66.67 हो गया है। टीम ने पांच टेस्ट में तीन जीत, एक हार और एक ड्रॉ के साथ 40 अंक हासिल किए हैं। हालांकि, वह तालिका में चौथे स्थान पर ही है।
ऑस्ट्रेलिया को हार के बावजूद 77.78 प्रतिशत अंक के साथ शीर्ष स्थान पर कोई नुकसान नहीं हुआ है। ऑस्ट्रेलिया ने नौ टेस्ट में सात जीत और दो हार के साथ 84 अंक हासिल किए हैं।
दक्षिण अफ्रीका 75 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। उसने चार टेस्ट में तीन जीत और एक हार दर्ज की है। न्यूजीलैंड 72.22 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। न्यूजीलैंड ने छह टेस्ट में चार जीत, एक हार और एक ड्रॉ से 52 अंक हासिल किए हैं।
भारत नौ टेस्ट में चार जीत, चार हार और एक ड्रॉ के साथ 52 अंक लेकर 48.15 प्रतिशत अंक के साथ पांचवें स्थान पर है। उसके बाद श्रीलंका 41.67 प्रतिशत के साथ छठे स्थान पर है।
इंग्लैंड 13 टेस्ट में चार जीत, आठ हार और एक ड्रॉ के साथ 24.36 प्रतिशत अंक लेकर सातवें स्थान पर है। उसके आठ अंकों की कटौती हुई है। पाकिस्तान 22.22 प्रतिशत के साथ आठवें और वेस्टइंडीज 20.83 प्रतिशत के साथ नौवें स्थान पर है।
आईसीसी डब्ल्यूटीसी 2025-27 अंक तालिका
1. ऑस्ट्रेलिया: 9 मैच, 7 जीत, 2 हार, 84 अंक, 77.78 प्रतिशत
2. दक्षिण अफ्रीका: 4 मैच, 3 जीत, 1 हार, 36 अंक, 75 प्रतिशत
3. न्यूजीलैंड: 6 मैच, 4 जीत, 1 हार, 1 ड्रॉ, 52 अंक, 72.22 प्रतिशत
4. बांग्लादेश: 5 मैच, 3 जीत, 1 हार, 1 ड्रॉ, 40 अंक, 66.67 प्रतिशत
5. भारत: 9 मैच, 4 जीत, 4 हार, 1 ड्रॉ, 52 अंक, 48.15 प्रतिशत
6. श्रीलंका: 4 मैच, 1 जीत, 1 हार, 2 ड्रॉ, 20 अंक, 41.67 प्रतिशत
7. इंग्लैंड: 13 मैच, 4 जीत, 8 हार, 1 ड्रॉ, 14 अंक की कटौती के बाद 38 अंक, 24.36 प्रतिशत
8. पाकिस्तान: 6 मैच, 2 जीत, 4 हार, 8 अंक की कटौती के बाद 16 अंक, 22.22 प्रतिशत
9. वेस्टइंडीज: 12 मैच, 2 जीत, 7 हार, 2 ड्रॉ, 2 अंक की कटौती के बाद 30 अंक, 20.83 प्रतिशत
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे