
नई दिल्ली, 17 अगस्त (हि.स.)।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम में शामिल पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
नितिन नवीन ने एक्स पर साझा किए संदेश में कहा कि
अनुभव और ऊर्जा के मेल से बनी यह टीम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में संगठन को नई गति प्रदान करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रत्येक सदस्य, एक समर्पित कार्यकर्ता की भावना के साथ, 'विकसित भारत' के संकल्प और राष्ट्र-निर्माण की प्रतिबद्धता को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए संगठन को और मजबूत करेगा।
इस टीम में कुल 13 लोगों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है जिसमें से छह महिला हैं। इसके अलावा अमेठी की सांसद रहीं स्मति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। पार्टी ने कुल 7 राज्यों से 8 महामंत्री बनाए हैं और सबसे ज्यादा दो नेता उत्तर प्रदेश के शामिल हैं। चार महिलाओं को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। नई टीम में दो मुस्लिम नेताओं को भी जगह मिली है।
-------------
हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी