लद्दाख के उपराज्यपाल ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात, विकास परियोजनाओं की दी जानकारी

युगवार्ता    20-Aug-2026
Total Views |
लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात के दौरान


नई दिल्ली, 20 अगस्त (हि.स.)। लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और केंद्रशासित प्रदेश में चल रही प्रमुख विकास पहलों, बुनियादी ढांचा परियोजनाओं तथा केंद्रीय कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर साझा करते हुए यह जानकारी दी।

वहीं, लद्दाख के उपराज्यपाल सक्सेना ने एक्स पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री से मुलाकात उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने प्रधानमंत्री को लद्दाख में प्रमुख विकास पहलों, बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की प्रगति और केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में अवगत कराया। उन्होंने लद्दाख के समावेशी और सतत विकास के लिए प्रधानमंत्री के विजन, निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

Tags