प्रधानमंत्री मोदी ने सुभाषितम् से दिया कठिन परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने का संदेश

युगवार्ता    20-Aug-2026
Total Views |
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक्स पोस्ट।


नई दिल्ली, 20 अगस्त (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमेशा की तरह आज सुबह सुभाषितम् के रूप में प्रसिद्ध संस्कृत ग्रंथ कथासरित्सागर का श्लोक

''आपत्काले च कष्टेऽपि नोत्साहस्त्यज्यते बुधैः। इति प्रबोधितस्तेन कथञ्चिद् दृढबुद्धिना।।'' एक्स हैंडल पर साझा किया। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखने का संदेश दिया।

इस ग्रंथ के रचयिता महाकवि सोमदेव भट्ट हैं। प्रधानमंत्री की पोस्ट में इस श्लोक का अर्थ ''स्थिर और दृढ़ बुद्धि वाले ज्ञानीजन समय आने पर यह समझाते हैं कि बुद्धिमान लोग संकट और कठिन परिस्थितियों में भी कभी अपना उत्साह नहीं खोते।'' बताया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकुंद

Tags