उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने जेपी नड्डा का जाना हालचाल

युगवार्ता    21-Aug-2026
Total Views |
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात करते हुए।


नई दिल्ली, 21 अगस्त (हि.स.)। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा के आवास पर जाकर उनका हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

उपराष्ट्रपति ने एक्स पोस्ट में लिखा, आज जेपी नड्डा के आवास पर उनसे भेंट की और उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना। उनके शीघ्र स्वस्थ होने, उत्तम स्वास्थ्य और कल्याण की कामना करता हूं।

उल्लेखनीय है कि जेपी नड्डा को बेचैनी और सीने में असहजता की शिकायत के बाद 13 अगस्त को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। उनकी कोरोनरी एंजियोग्राफी की गई। उनको एम्स से 19 अगस्त को छुट्टी मिल गयी थी।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Tags