राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग का 32वां स्थापना दिवस रविवार को

युगवार्ता    21-Aug-2026
Total Views |
एनसीएसके के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल के साथ अन्य लोग मौैजूद।


नई दिल्ली, 21 अगस्त (हि.स.)। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग (एनसीएसके) का 32वां स्थापना दिवस कार्यक्रम रविवार को दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में करीब 900 कर्मचारी शामिल होने की संभावना है।

केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अनुसार इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सफाई कर्मचारियों की गरिमा, कल्याण, पुनर्वास और सामाजिक सुरक्षा देना है। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के तहत कल्याणकारी पहलों के कार्यान्वयन पर ध्यान केंद्रित करेगा।

इस दिन सभी हितधारकों के लिए एनसीएसके मिस्ड-कॉल सुविधा नंबर भी जारी होगा ताकि आयोग कॉल करने वालों से उनकी शिकायतों, मुद्दों तथा अभ्यावेदनों को दर्ज कराने के लिए संपर्क कर सके और समयबद्ध तरीके से उनका समाधान कर सके।

इस मौके पर एनसीएसके के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल, केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले और बीएल वर्मा, एनसीएसके के सदस्य करम सिंह कर्मा, एनसीएसके के सचिव राहुल कश्यप और कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Tags