रोल बॉल स्टेट चैंपियनशिप में मुरादाबाद के खिलाड़ियों ने जीता कांस्य पदक

युगवार्ता    23-Aug-2026
Total Views |
रोल बॉल स्टेट चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली मुरादाबाद की टीम। ने


लखनऊ के चौक स्टेडियम में आयोजित हुई थी 19वीं रोल बॉल स्टेट चैंपियनशिप

मुरादाबाद, 23 अगस्त (हि.स.)। लखनऊ के चौक स्टेडियम में आयोजित 19वीं रोल बॉल स्टेट चैंपियनशिप में मुरादाबाद की अंडर-17 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए थर्ड पोजीशन हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में मुरादाबाद के खिलाड़ियों ने पूरे जोश, अनुशासन और टीम भावना के साथ मुकाबले खेले और जिले का नाम रोशन किया। रविवार को सभी विजेता खिलाड़ियों का मुरादाबाद पहुंचने पर स्वागत अभिनंदन किया गया।

जिला रोल बॉल एसोसिएशन मुरादाबाद की सचिव रिम्पी सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए मुख्य अतिथि भाजपा नेता नीरज सिंह उपस्थित रहे। वहीं जिला खेल अधिकारी लखनऊ ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना की। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेलों में निरंतर मेहनत और अनुशासन से खिलाड़ी आगे चलकर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकते हैं।

मुरादाबाद टीम के सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए थर्ड पोजीशन प्राप्त की। इस उपलब्धि पर रोल बॉल एसोसिएशन मुरादाबाद के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों एवं खिलाड़ियों में खुशी की लहर है।

रोल बॉल एसोसिएशन मुरादाबाद की ओर से सभी खिलाड़ियों एवं कोचिंग टीम को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई ।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Tags