छह देशों के राजदूतों के राष्ट्रपति मुर्मु को सौंपे अपने परिचय पत्र

युगवार्ता    24-Aug-2026
Total Views |
स्वीडन की राजदूत पेट्रा मेनेंडर सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना परिचय पत्र सौंपते हुए


नई दिल्ली, 24 अगस्त (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में छह देशों के राजदूतों और उच्चायुक्त के परिचय-पत्र स्वीकार किए। इनमें दक्षिण सूडान, संयुक्त अरब अमीरात, नाइजीरिया, मोल्दोवा, जर्मनी और स्वीडन के राजनयिक शामिल हैं।

राष्ट्रपति भवन के अनुसार, राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में दक्षिण सूडान की राजदूत सिटोना अब्दुल्ला उस्मान, संयुक्त अरब अमीरात के राजदूत अब्दुल्ला सैफ अली स्लेयेम अल नुआइमी, नाइजीरिया के उच्चायुक्त मुहम्मद सैदु दाहिरू और मोल्दोवा की राजदूत इंगा इओनेसिई ने राष्ट्रपति को अपने-अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किए।

इसके अलावा जर्मनी के राजदूत डॉ. जैस्पर विक और स्वीडन की राजदूत पेट्रा मेनेंडर ने भी राष्ट्रपति को अपने परिचय-पत्र सौंपे।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

Tags